पौड़ी , जून, 02 -- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खिर्सू विकासखंड क्षेत्र में मंगलवार को विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सड़क, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

मंत्री ने थानधार से उल्ली तक निर्मित दो किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। लगभग 58.22 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी और ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी।

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम उल्ली में पर्यटकों की सुविधा के लिए पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित