बारां , अप्रैल 20 -- राजस्थान में बारां के शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र में रविवार देर रात नारेड़ा रोड स्थित एक खाली भूखंड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे भूखंड को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वहां बंधे दो गौवंशों की जलने से मौत हो गयी, जबकि वहां रखा भारी मात्रा में चारा भी जलकर राख हो गया। सूत्रों ने बताया कि देर रात भूखंड से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित