नयी दिल्ली , मार्च 24 -- भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने एएफसी एशिया कप सऊदी अरब 2027 क्वालिफायर्स के अंतिम दौर में हांगकांग, के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह मैच 31 मार्च 2026 को खेला जाएगा।
ब्लू टाइगर्स ने मंगलवार से कोच्चि में अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिया है, जहां 20 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पहले ही पहुंच चुके हैं। डिफेंडर अनवर अली, मिडफील्डर जैक्सन सिंह थौनाओजम और फॉरवर्ड एडमंड लालरिंदिका, जिन्होंने 23 मार्च को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ अपना अंतिम आईएसएल मैच खेला, मंगलवार को बाद में टीम से जुड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित