नयी दिल्ली , मार्च 21 -- श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और हंसराज कॉलेज के बीच पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। गौरव झा ने गोल कर हंसराज को बढ़त दिलाई और खालसा कॉलेज के लिए तनुज ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। तनुज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित