नयी दिल्ली , अप्रैल 11 -- एसजीटीबी खालसा एलुमनी और किरोड़ी मल कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष एवं महिला) के पांचवें दिन जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता एसजीटीबी खालसा कॉलेज में आयोजित की जा रही है। गार्गी कॉलेज और स्टनर्स अकादमी ने भी अपने-अपने मुकाबलों में आसान जीत हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित