नयी दिल्ली , मार्च 20 -- श्याम लाल कॉलेज, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के चौथे दिन जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज ने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए हंसराज कॉलेज को 3-1 से मात दी। प्रत्युष सिंह जग्गी, हर्ष और मनमोहन ने एक-एक गोल किया। हर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 2-1 से हराया। खालसा कॉलेज के लिए रुशिल और विपिन ने गोल किए। किरोड़ी मल कॉलेज के लिए सहान सिंह ने गोल किया। खालसा कॉलेज के सागर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित