अलवर , अक्टूबर 06 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को किशनगढ़ बास कस्बे में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए।
नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत कुमार यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से कलाकंद, अग्रवाल मिष्ठान भंडार से बर्फी, गुप्ता स्वीट्स एंड नमकीन से बर्फी और मित्तल मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर अलवर मार्ग स्थित दिलीप किराना स्टोर पर भी कार्रवाई की गई। यहां से 'सखी मसाले' के मिर्च पाउडर का नमूना लेते हुए करीब 45 किलो मिर्च पाउडर के पाउच जब्त किए गए। वहीं, दुकान पर पाए गए करीब 15 किलोग्राम अवधि पार मसालों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित