अलवर , अक्टूबर 20 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस के जिला विशेष दल (डीएसटी) ने बेड़ा के बास किशनगढ़बास में छापा मारकर 120 किलोग्राम दूषित कलाकंद और 100 किलोग्राम दूध नष्ट करवाया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला डॉ अरविंद गेट ने बताया कि मेसर्स कमरुद्दीन के प्रतिष्ठान पर दूध,कलाकंद और मिल्क पाउडर का नमूना लिया गया। इस दौरान मौके पर करीब 120 किलोग्राम दूषित कलाकंद और करीब 100 किलो दूषित दूध नष्ट करवाया गया।
उन्होंने बताया कि मेसर्स सुमरदिन के यहां से दूध, कलाकंद, और देसी घी (पोद्दार) के नमूने लिये गये। मौके से करीब 120 किलो देसी घी (पोद्दार) जब्त किया गया। सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित