पटना, सितंबर 16 -- ाज्य में आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य संरक्षा कार्यक्रम के तहत 26 पदाधिकारियों को 40 दिवसीय खाद्य सुरक्षा संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये पदाधिकारी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की निगरानी तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डी.एन.एस. सहकारी प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में आयोजित किया गया। इसमें कुल 26 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें 19 आयुष चिकित्सक, 05 स्वच्छता निरीक्षक तथा 02 वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित