सीतापुर , अक्टूबर 08 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में खाद्यान्न की कालाबाजारी और हेरा फेरी करने के आरोपी दंपति को नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि खाद्यान्न की कालाबाजारी और हेरा फेरी करने के मामले में थाना रामकोट पर सात अगस्त को एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें रवि मिश्रा निवासी नई ग्वाल मंडी एवं उनकी पत्नी मंजू मिश्रा फरार चल रही थी। दंपति की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

दंपत्ति ने थाना रामकोट क्षेत्र के अंतर्गत मिड डे मील/ एम.डी.एम योजना के खाद्यान्न की कालाबाजारी और हेरा फेरी की थी। पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित