बैंकॉक , मार्च 16 -- होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का शिकार थाईलैंड के मालवाहक जहाज के चालक दल के 20 सदस्य सोमवार को थाईलैंड पहुंच गये, जबकि तीन अब भी लापता हैं।

थाई-पंजीकृत जहाज 'मयूरी नारी' की स्वामित्व वाली कंपनी 'प्रेशियस शिपिंग पब्लिक कंपनी लिमिटेड' ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि चालक दल के स्वागत के लिए कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर मौजूद थे और उनकी वापसी में आसानी के लिए संबंधित अधिकारियों से गहरा तालमेल बिठाया गया।

कंपनी ने इस बात की भी पुष्टि की कि इस समय उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता उन तीन चालक दल के सदस्यों का पता लगाने की हैं, जो अब भी लापता हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित