दुबई , फरवरी 20 -- स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने रूस के करेन खाचानोव को हराकर कतर ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

विश्व के नंबर वन अल्काराज ने गुरुवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल में कड़े मुकाबले में जोरदार वापसी करते हुए खाचानोव पर 6-7 (3/7), 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। अल्काराज अब सेमीफाइनल में रूस के एंड्री रुबलेव से भिड़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित