ईटानगर , मई 09 -- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोवना मीन ने शनिवार को श्री सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

देश के राजनीतिक परिदृश्य में इस घटनाक्रम को एक "ऐतिहासिक क्षण" बताते हुए श्री खांडू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का सरकार बनाना पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने इस जीत को हासिल करने में अपने नेतृत्व और प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री खांडू ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि श्री अधिकारी के नेतृत्व और श्री मोदी तथा श्री शाह के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल में परिवर्तन, विकास और सुशासन का एक नया दौर शुरू होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता की भी सराहना की।

वहीं श्री मीन ने श्री अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की जीत विकास, स्थिरता और पारदर्शी शासन के लिए लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि कहा कि यह घटनाक्रम देश के राजनीतिक इतिहास में एक निर्णायक अध्याय है और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत के विकास और मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अधिकारी के नेतृत्व में, पश्चिम बंगाल तीव्र प्रगति, शांति और नए अवसरों की ओर अग्रसर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित