पटना , सितंबर 09 -- बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आर्थिक सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना किसानों को फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के प्रति किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और अब तक लगभग 73 हजार किसानों द्वारा आवेदन किया जा चुका है।
सहकारिता विभाग, बिहार सरकार द्वारा खरीफ 2026 मौसम के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पात्र किसान 31 अक्टूबर 2026 तक योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित