गोपालगंज,25सितंबर(वार्ता)बिहार के गोपालगंज जिले में कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं खरीफ फसल की स्थिति को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति, डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा जिले में उर्वरकों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि खरीफ 2026 के अंतर्गत विभिन्न फसलों का आच्छादन शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। वहीं किसानों के खेतों एवं फसलों से संबंधित आंकड़ों के संकलन के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की भी समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित