वॉशिंगटन , अगस्त 03 -- फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला और अमेरिका की पेशेवर टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला के बीच खेला जा रहा मुबाडाला डीसी ओपन महिला फाइनल मुकाबला खराब के कारण सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है। यह मैच रविवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे शुरू होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें तीन घंटे की देरी हुई। इसके बाद, लगभग 57 मिनट के खेल के बाद बारिश के कारण से इसे एक बार फिर रोकना पड़ा। शाम तक मौसम खराब रहने के कारण, आखिरकार यह तय किया गया कि मैच सोमवार को स्थानीय समय (ईडीटी, यूटीसी-4) के अनुसार दोपहर 12 बजे फिर से शुरू किया जाएगा। इस मैच में पेगुला की कोशिश एला को उनका पहला टूर-लेवल का खिताब जीतने से रोकने की होगी।
मैच की शुरुआत में पिछड़ने के बाद, फिलीपींस की टेनिस स्टार पहला सेट 6-4 से हार गईं। वहीं, दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी पेगुला ने मिले तीन में से दो ब्रेक पॉइंट को भुनाकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित