नयी दिल्ली , जून 29 -- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित राज्यसभा के नवनिर्वाचित आठ सदस्यों को राज्य सभा की सदस्यता की शपथ दिलाया।
राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन ने संसद भवन में आयोजित एक सादे समारोह में जिन सदस्यों को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलायी उनमें कर्नाटक से निर्वाचित हुए श्री खरगे, गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया और श्री मानसिंह मेरामन परमार, कर्नाटक से भाजपा के श्री एम. नागराजा,मध्य प्रदेश से भाजपा के श्री तरूण चुघ, महाराष्ट्र से निर्वाचित हुए राष्ट्रवाद कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राजेंद्र हीरालाल जैन, मणिपुर से भाजपा की श्रीमती अधिकारीमायुम शारदा देवी ऊर्फ मैमोम शारदा देवी और राजस्थान से भाजपा की डॉ. अलका सिंह शामिल हैं।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, श्री अर्जुन राम मेघवाल, श्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, श्री केसी वेणुगोपाल सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित