नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में पार्टी की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे।

श्री खरगे और श्री गांधी करीब एक बजे भोपाल के जवाहर चौक पहुंचेंगे जहां महाचौपाल का आयोजन किया गया है।

कांग्रेस प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते काे देश के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि इससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। पार्टी ने इस समझौते के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजन कर किसानों को इससे होने वाले कथित नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी देने की योजना बनाई है। इसके तहत सबसे पहले भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया गया है।

पार्टी ने घोषणा की है कि इस तरह के आयोजन कर किसानों को समझौते के नफा नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित