नयी दिल्ली , फरवरी 28 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पंजाब के बरनाला में किसान रैली को संबोधित करेंगे।

श्री खरगे तथा श्री गांधी ने इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल में 24 फरवरी को इसी तरह की किसान रैली को संबोधित किया था। सप्ताह के भीतर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की यह दूसरी विशाल किसान रैली है।

कांग्रेस इन किसान रैलियों के जरियेअमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते का विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि इस समझौते से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है इसलिए पार्टी देशभर में रैलियों के माध्यम से किसानों को इस समझौते की खामियों की जानकारी देगी और उन्हें जागरूक करेगी।

श्री खरगे पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी कार्यकर्ता देश के गांव-गांव जाकर इस समझौते से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक करेंगे और इस क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में किसान रेलियों का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित