नयी दिल्ली , जून 22 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में कई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया है।

श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों तथा घायलों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ितों को जल्द राहत प्रदान करने का भी अनुरोध किया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक परिजनों के प्रति संवेदना जतायी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और प्रभावित परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित