नयी दिल्ली , अक्टूबर 08 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायुसेना दिवस पर गुरुवार को देश के वीर वायु योद्धाओं, सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
श्री खरगे ने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय वायुसेना के जवानों ने असाधारण वीरता, पेशेवर क्षमता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ देश के आसमान की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के समय देश की सुरक्षा से लेकर मानवीय संकटों में सहायता पहुंचाने तक वायुसेना हमेशा तत्पर रही है।
उन्होंने वायु योद्धाओं की सेवा और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश को वायुसेना की गौरवशाली विरासत और एक मजबूत, आधुनिक रणनीतिक बल के रूप में उसकी निरंतर यात्रा पर गर्व है।
श्रीमती वाड्रा ने वायुसेना दिवस पर देश के आसमान की रक्षा करने वाले बहादुर वायु योद्धाओं को सलाम किया और उनके साहस, अनुशासन तथा समर्पण की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित