नयी दिल्ली , अक्टूबर 24 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार बिहार की राजधानी पटना जाएंगे और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय के अनुसार श्री खरगे 25 अक्टूबर दोपहर पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

इस समारोह के दौरान वह डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139 जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन कर समारोह को संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित