बेंगलुरु , जून 22 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को एक कार्यक्रम में हिंदी मुहावरा 'राम नाम जपना, पराया माल अपना' का प्रयोग कर राम मंदिर आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र पर निशाना साधा और इसमें गड़बड़ियों का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि श्री खरगे ने यह कहावत सत्ताधारी पार्टी पर पैसे और राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक भावनाओं का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित