नयी दिल्ली , अक्टूबर 05 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कांग्रेस की तीन मांगें अनिवार्य रूप से पूरी करना ज़रूरी हैं, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) रद्द करना और बैलेट पेपर से चुनाव कराना शामिल है।
श्री खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के लोग इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। इन मुद्दों पर देश में जगह-जगह संघर्ष कर रहे सिविल सोसायटी के सदस्यों और युवा संगठनों के साथ कांग्रेस खड़ी है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया, जो बेहद निंदनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित