नयी दिल्ली , अप्रैल 11 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें 'राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव' और प्रेरणा का एक चिरस्थायी स्रोत बताया।
श्री खरगे ने सोशल मीडिया पर कहा, "कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव थीं और हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।" उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके अदम्य साहस और दृढ़ता को रेखांकित करते हुए कहा कि कई बार जेल जाने के बावजूद वह प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित