नयी दिल्ली , मार्च 15 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सामाजिक समानता आंदोलन के नायक कांशीराम की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया।

दोनों नेताओं ने कहा कि श्री कांशीराम ने दलित और पिछले वर्गों की आवाज उठाकर उन्हें सामाजिक न्याय और बराबरी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्री खड़गे ने अपने संदेश में लिखा "महान समाज सुधारक मान्यवर कांशीराम जी ने दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें भारतीय राजनीति की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।"उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित