गंगानगर , अक्टूबर 29 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चूनावढ थाना क्षेत्र में श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर गंगनहर के बारहमासी नहर पुल के नजदीक बुधवार देर रात एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल पर सवार पवन (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित