भीलवाड़ा , अप्रैल 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में बाइपास पर मंगलवार रात एक खड़े ट्रक से टकराने से ट्रेलर के खलासी की मौत हो गई।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि कल देर रात में एक दस चक्का ट्रक पुर ओवरब्रिज से 100 मीटर आगे खड़ा था, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर उसमें जा घुसा। हादसे में ट्रेलर का खलासी मुकेश सालवी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित