भरतपुर , मार्च 26 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक्सप्रे-वे पर खड़े ट्रक में एक अन्य ट्रक द्वारा टक्कर मारने से लगी आग से एक ट्रक के चालक की जलकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि खिजूरी गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक टकरा गया। इससे खड़े ट्रक में आग लग गयी। इससे केबिन में बैठे चालक अकरम (30) को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिला जिससे उसकी मौत हो गयी।

मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक अकरम पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने गुरुवार को सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित