रुद्रपुर , जनवरी 20 -- उत्तराखंड के खटीमा में पुलिस ने मंगलवार को महिला का यौन उत्पीड़न करने और अपनी पहचान छिपाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर कथित रूप से अपना धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला एक मेडिकल स्टोर में काम करती है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने रविवार को खटीमा थाना में आकर आरोप लगाया कि उसके सहकर्मी द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया और यही नहीं उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोनू उर्फ शाहनवाज नाम का एक आदमी उसके साथ एक मेडिकल स्टोर में काम करता है। उसने खुद को सोनू नाम के साथ हिंदू बताया और कहा कि वह खटीमा की गोटियान कॉलोनी में रहता है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सोनू उसे एक होटल में ले गया और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब उसे उसके आधार कार्ड से उसके दूसरे धर्म के बारे में पता चला तो उसने इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला। महिला ने यह भी कहा कि उसने बमुश्किल खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया और सीधे पुलिस स्टेशन आ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित