नयी दिल्ली , मई 19 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि सार्वजनिक जीवन और देश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

श्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने सशस्त्र बलों से लेकर राजनीति तक विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए खंडूरी हमेशा समर्पित रहे और मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में यह प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके साथ ही श्री मोदी ने एक फोटो भी पोस्ट की है जिसमें वह श्री खंडूरी के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित