देहरादून , मई 19 -- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी की अंत्येष्टि बुधवार को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी।
इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश तथा तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित