श्रीगंगानगर , मार्च 24 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में क्षेत्रीय वन अधिकारी के आवास की तलाशी में चार लाख रुपये की संदिग्ध राशि बरामद की है।

ब्यूरो के सू्त्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोकसिंह को सोमवार शाम को रायसिंहनगर में वन विभाग के कार्यालय में एक ठेकेदार से 40 हजार की रिश्वत लेते हुए ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। उसे आज श्रीगंगानगर में ब्यूरो की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ब्यूरो की श्रीगंगानगर में स्थित चौकी के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा ने बताया कि आरोपी के किराए के मकान की तलाशी ली गई , जहां से चार लाख रुपये की संदिग्ध राशि बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित