वाराणसी , मई 7 -- वाराणसी के मान मंदिर घाट पर बुधवार रात सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसल जाने से ग्रेटर नोएडा के युवक हर्षवर्धन ठाकुर गंगा में गिरकर डूब गए। गुरुवार को एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन के बाद उनका शव गंगा से बाहर निकाला।
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी संघ के पदाधिकारी हर्षवर्धन ठाकुर अपने दोस्तों के साथ काशी दर्शन-पूजन के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की भोर में वे सभी दोस्तों के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती में शामिल होने वाले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित