लिस्बन , अक्टूबर 05 -- पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कोच जॉर्ज जीसस ने स्टार खिलाड़ी के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ विवाद को गलतफहमी करार देते कहा है कि उनके लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खुले हैं।
रविवार को नॉर्वे पर 2-1 से घरेलू जीत के बाद जीसस ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगर वह चाहेगा, तो वह राष्ट्रीय टीम में वापस आ जाएगा। हम अगले कॉल-अप से पहले बात कर सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला क्रिस ही करेंगे। मैंने कहा, 'मुझे तुम्हारी जरूरत है, तुम मेरे करीब रहो, चाहे तुम खेल रहे हो या नहीं, मुझे तुम्हारी जरूरत है।' और अब मैं वही बात कह रहा हूं।"जीसस के इस बयान ने रोनाल्डो के लिए पुर्तगाल की राष्ट्रीय में वापसी के रास्ते खोल दिये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित