उज्जैन , जून 19 -- भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल होकर विधि विधान से पूजा कर दर्शन किये।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया द्वारा चहल का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित