लखनऊ , मार्च 29 -- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 801-850 बैंड में स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक प्रगति का मजबूत संकेत दिया है। साथ ही दक्षिण एशिया क्षेत्र में विश्वविद्यालय को 254वीं रैंक प्राप्त हुई है।

विवि की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय की प्रगति का प्रतिबिंब होने के साथ-साथ भविष्य के लिए प्रेरणा भी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने और वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने इस सफलता के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

वहीं, आईक्यूएसी की निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा ने बताया कि गुणवत्ता मानकों और सतत सुधार पर ध्यान केंद्रित करना ही इस उपलब्धि का आधार है। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाएं ही बेहतर परिणाम सुनिश्चित करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित