देहरादून , मार्च 28 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) निरंतर सघन छापेमारी अभियान चला रही है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शनिवार को क्यूआरटी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 7 गैस एजेंसियों एवं 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 05 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के तहत अब तक जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी से संबंधित 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही अभियान के दौरान कुल 210 घरेलू, 139 व्यावसायिक एवं 13 छोटे गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

श्री बंसल ने कहा कि गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित