नयी दिल्ली , अगस्त 23 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'पिंजरा तोड़ो' नारे की तुलना दिल्ली के 'पिजरा तोड़' अभियान से की है और सवाल किया है कि क्या उनका यह नारा हर धर्म की महिलाओं पर लागू होता है।

गौरतलब है कि श्री गांधी ने महाराष्ट्र के पुण में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान ने महिलाओं से अपने चारों ओर का 'पिंजरा तोड़ने' का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को केवल बेटी, पत्नी या मां के रूप में सीमित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उनकी स्वतंत्र पहचान होनी चाहिए।

श्री मालवीय ने श्री गांधी के इस आह्वान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा कि श्री गांधी का 'पिंजरा तोड़ो'वाला नारा 'पिंजरा तोड़' अभियान की याद दिलाता है, जो 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान हुई हिंसा में उससे जुड़े लोगों की कथित भूमिका के कारण काफी विवादों में रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित