कौशाम्बी , अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में खोए, चोरी व स्नैचिंग में गए 92 मोबाइल फोन पुलिस बुधवार को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया है। जिनकीअनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद के सभी थानों की पुलिस टीम ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से यह सफलता हासिल कीहै।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित