कौशांबी , अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा-2026 शनिवार को कौशांबी जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चौकसी के बीच दो पालियों में सकुशल संपन्न हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2064 अभ्यर्थियों में से 1478 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 586 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा में भी 2064 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1446 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 618 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सतत निगरानी रखी गई।

पुलिस महानिरीक्षक (एडीजी) ज्योति नारायण भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित