कौशांबी , मई 5 -- कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात बदमाशों के हमले के शिकार पूर्व प्रधान की मंगलवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। उल्लेखनीय है कि आलमचंद्रगांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार (53) सोमवार सुबह घर से टहलने के लिए बाहर निकले थे कि कुछ दूर जाने पर बाइक सवार अज्ञात तीन हमलावर रास्ते में आ गए और पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और बदमाश मौके से फरार हो गये थे।
पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान को लेकर उपचार के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित