कौशांबी , मई 5 -- कौशांबी जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहांगीर का पुरवा गांव निवासी पिंटू (40) आज बाइक से कहीं जा रहा था कि सोनवारा गांव के पास सामने से आ रही स्कूली बस बाइक में टक्कर मार दिया।

इस हादसे में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बस चालक और खलासी बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित