कौशांबी , अप्रैल 02 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के ऊनो गांव में बुधवार रात सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गांव निवासी अमीर चंद्र धुरिया की पत्नी आशा देवी रात में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर आशा देवी के अलावा उन्हें बचाने पहुंचे उनके पति अमीर चंद्र, दामाद श्रवण कुमार, बेटी खुशबू और पुत्र आदित्य समेत कुल छह लोग झुलस गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित