कौशांबी , अक्टूबर 02 -- कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसाई को घायल कर 20000 नकदी, 20 ग्राम सोना व एक किलो चांदी के आभूषण लूट लिये। पुलिस सूत्रों के अनुसार मूरतगंज बाजार निवासी सुरेश सोनी प्रतापगढ़ में दुकान लेकर सोनी चांदी ज्वेलरी का कारोबार करता है। गुरुवार देर रात सुरेश सोनी बाइक प्रतापगढ़ से घर लौट रहा था कोखराज टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले बाइक से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और हेलमेट से प्रहार कर उसे घायल कर बैग छीनकर भाग गए।

व्यवसाय के बैग में 20 हजार रुपये नगद, एक किग्राचांदी, 20 ग्राम सोने के आभूषण थे। जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपए बताई जा रही है। सुरेश सोनी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस की चार टीम में गठित कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित