कौशांबी , जून 28 -- कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसाई से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे का भय दिखा कर सोने चांदी के आभूषण लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भडे़सर गांव निवासी गणेश प्रसाद सोनी की समदा बाजार में दुकान है। रोज की तरह वह शनिवार देर शाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा थे कि बरईन का पुरवा गांव के सोखना तालाब के पास पहुंचा बाइक से तीन बदमाश आ गए और उसे रोक लिया।

दो बदमाशों ने सर्राफ को गोली मारने की धमकी देकर उसका बैग छीन लिया जिसमें 10 हजार रुपये नकद,दो किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के आभूषण थे। पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित