कौशांबी , दिसंबर 25 -- कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में गुरुवार को एक सब्जी विक्रेता की लाठी डंडा से पीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उजिहिनी खालसा गांव निवासी रविंद्र गौतम (25) गुरुवार को मंडी में तरोई बेच कर घर लौट रहा था कि रास्ते में घात लगाकर बैठे वंश, लाला, सोनू, मोनू , विमला ने उसे लाठी-डंडा से मारकर घायल कर दिया।
सूचना पाकर रविंद्र का भाई राजेंद्र परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज ले गए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मृतक के भाई राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है और लालाराम और विमला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित