कौशाम्बी , सितंबर 17 -- कौशांबी जिले के शीतला धाम कड़ा क्षेत्र में बुधवार रात में दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार फतेहपुर जिले केऐरावा गांव का अजय साहू बुधवार को बाइक से किसी काम के लिए देवीगंज बाजार आया था। घर लौटते सौरई मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।

इस हादसे में अजय साहू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित