कौशांबी , जनवरी 20 -- कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार पिता -पुत्र की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि उनका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि साईं का पुरवा गांव निवासी बुधराम (55) अपने बेटे अरविंद (25) और रिश्तेदार सोनू (14) के साथ बाइक से ग्राम अहिरारा थाना कोखराज गए थे। घर लौटते समय उनकी बाइक भरवारी मंझनपुर मार्ग में गिरसा चौराहा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बुधराम और उनके बेटे अरविंद की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित