कौशांबी , अप्रैल 9 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि खोजवापुर गांव निवासी अमरनाथ पटेल (55) अविवाहित थे और उनके नाम कुछ कृषि भूमि दर्ज थी। इसी जमीन को लेकर उनका भतीजा सूरज बली और उसकी मां धनपत उनसे विवाद करते रहते थे।

उन्होने बताया कि आज सुबह सूरज बली ने अपनी मां के साथ मिलकर अमरनाथ पटेल पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित